Header Google Ads

पंजाब CM भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, कल रात से हैं एडमिट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री मान के भर्ती होने के मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पेट दर्द की शिकायत के बाद कल रात सीएम को अस्पताल लाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री मान के भर्ती होने के मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि भगवंत मान ने इसी महीने सात जुलाई को गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। साथ ही इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम बनाया था। पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।

ये भी पढ़ें:हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Nukkad Live Letest News पर।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.