रायगड़- बीच पर मिला AK 47 राइफल ,आतंकी नाव और गोलियां.
पूरे राज्य में हाई अलर्ट
सुरक्षा कारणों से तटीय इलाकों समेत पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियों को दी जा रही है। गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस मामले की निगरानी कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में नाकाबंदी कर दी गई है। साथ ही पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अन्य राज्यों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल मामले की जांच के लिए रायगढ़ रवाना हो गए हैं।
पुणे में हाई अलर्ट
पुणे पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी है कि रायगढ़ में एक नाव में हथियारों का जखीरा मिलने के बाद पुणे में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुणे में अहम जगहों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी. इस मामले में पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने तत्काल बैठक बुलाई है।
रत्नागिरी में भी हाई अलर्ट
रत्नागिरी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रत्नागिरी के लैंडिंग पॉइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरिहरेश्वर के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोंकण जोन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते श्रीवर्धन के लिए रवाना हो गए हैं। संजय मोहिते के साथ एक विशेष टीम भी रवाना हुई है। रायगढ़ में मिली नाव की गहन जांच के लिए विशेष टीम भेजी गई है। रायगढ़ समेत सभी तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
0 Comments