Header Google Ads

America News: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना, 1 की मौत 6 घायल

अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। तमाम सख्ती के बाद भी लगातार यह घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार को भी अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई। ख़बरों के अनुसार, हमलावरों ने सोमवार को वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में एक की व्यक्ति की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर है।


गोलीबारी में 1 की मौत 6 घायल

फायरिंग एफ स्ट्रीट एनई के 1500 ब्लॉक में हुई। वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की। घायलों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कॉन्टी ने पुष्टि की है कि सभी घायल पुरुष हैं। गोलीबारी किस वजह से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

इससे पहले अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। शिकागो के हाइलैंड पार्क इलाके में फ्रीडम डे परेड निकाली जा रहा थी। इसी परेड के दौरान ये गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद शिकागो के हाइलैंड इलाके मे अफरा.तफरी मच गई थी। इस शूटआउट में 5 लोगों की मौत हुई थी।


रिटेल शॉप की छत से बरसाई थी गोलियां

अमेरिका में 4 जुलाई को  इलिनोइस शहर के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड आयोजित की गई थी। इसी दौरान फ्रीडम डे परेड में भाग लेने वाले लोगों पर शूटर ने गोलीबारी शुरू कर दी।  एक छत से शूटर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। गोली चलाने वाला एक रिटेल शॉप की छत पर चढ़ गया और वहां से लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।


हाल ही में आया है बंदूक हिंसा रोधी कानून

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा रोधी बिल को मंजूरी दी थी। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। टेक्सास के एक स्कूल में एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग में 19 छात्रों और दो शिक्षकों को बेरहमी से मार दिया था। इस घटना के बाद से ही देश में हथियार खरीदने संबंधी एक कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.