Header Google Ads

अयोध्या में राम मंदिर की खोज करने वाले बीबी लाल का निधन

 अयोध्या में राम मंदिर की खोज करने वाले बीबी लाल का निधन.


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री विभूषण प्रो. बीबी लाल (Padmashree Vibhushan Prof. Bibi Lal) का शनिवार को निधन हो गया। अयोध्या में विवादित ढांचे के नीचे राम मंदिर (Ram Mandir) की खोज उन्होंने ही की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर विभिन्न इतिहासकारों और पुरातत्ववेत्ताओं (historians and archaeologists) ने भी दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”बीबी लाल एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व थे। संस्कृति और पुरातत्व क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक ऐसे महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा किया। उनके निधन से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।”

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.