यवतमाल के शिवाजी नगर के लहरा में हुई। चाकू के हमले में घायल युवक का नाम दीक्षित विजय हिरणवड़े है जो रामनगर लहेहरा का रहने वाला है। चाकू लगने के बाद घायल दीक्षित को दोपहिया वाहन से सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
महाराष्ट्र के यवतमाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यवतमाल से झगड़े का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स की पीठ में चाकू घुंसा हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यहां झगड़े में अचानक से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, तभी परिवार के अन्य सदस्य दौड़ते हुए आए और फौरन घायल व्यक्ति को सीधे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वीडियो में दिख रहा है कि घायल शख्स को चाकू लगी हुई स्थिति में ही परिजन बाइक पर बिठाकर अस्पताल ले गए।
सर्जरी से शख्स की पीठ से निकला चाकू
जानकारी है कि ये घटना यवतमाल के शिवाजी नगर के लहरा में हुई। चाकू के हमले में घायल युवक का नाम दीक्षित विजय हिरणवड़े है जो रामनगर लहेहरा का रहने वाला है। चाकू लगने के बाद घायल दीक्षित को दोपहिया वाहन से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स की पीठ के निचले हिस्से में चाकू फंसा है। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तुरंत चाकू निकालने के लिए सर्जरी शुरू कर दी और अब घायल दीक्षित खतरे से बाहर है। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्यापीठ में घुसा चाकू लेकर पहुंचा अस्पताल, हमले का वीडियो वायरल । महाराष्ट्र के यवतमाल में झगड़े में अचानक से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, घायल व्यक्ति को सीधे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । pic.twitter.com/WNjZEDTMUS
— Namrata Dubey (@namrata_INDIATV) April 2, 2023
0 Comments