Header Google Ads

मुंबई में तीन आतंकियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क

मुंबई में तीन आतंकियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस टीम इसकी गहन छानबीन कर रही है। 
पुलिस के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में राजा ठोंगे नामक व्यक्ति ने शुक्रवार को फोन कर तीनों आतंकियों के बारे में सूचना दी।

राजा ठोंगे ने पुलिस को बताया कि तीन आतंकवादी शुक्रवार सुबह दुबई से मुंबई आए हैं। साथ ही राजा ठोंगे ने दावा किया है कि मुंबई आए आतंकियों के संबंध पाकिस्तान से हैं और इन तीनों का अवैध कारोबार भी है। उसने यह भी कहा है कि उनमें से एक का नाम मुजीब सैयद है। इस आधार पर पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फोनकर्ता के बारे में भी जांच पड़ताल की तो पता चला कि आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने वाला राजा ठोंगे पुणे का रहने वाला है। इसके बाद जब पुलिस द्वारा इस संबंध में और जानकारी लेने के लिए दोबारा कॉल की गई तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। फिलहाल, पुलिस सतर्कता से इस जानकारी की छानबीन कर रही है, साथ ही फोन करने वाले को भी तलाश रही है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.