Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Eid ul-Fitr 2023: देश भर में ईद का जश्न आज, दिल्ली के जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, मुंबई के माहिम दरगाह में भी जुटे लोग

ईद-उल-फितर (Eid-2023) का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर की मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों के जुटने और नमाज पढ़े जाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

लोगों ने इस मौके पर एक-दूसरे को गले लगाकर 'ईद मुबारक' कहा।

देश की राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध जामा मस्जिद में भी लोग शनिवार सुबह-सबुह बड़ी संख्या में जुटे और ईद की नमाज पढ़ी। मुंबई के प्रसिद्ध माहिम दरगाह पर भी ईद की रौनक नजर आई। ऐसे ही मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह की भी तस्वीरें आई जहां लोगों ने ईद की नमाज अदा की


इससे पहले शुक्रवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद दिखाई दिया। इसी के साथ रज़मान का पवित्र महीना संपन्न हो गया है। ईद के चांद के नजर आने के बाद शुक्रवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमज़ान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि बीते दो साल में यानी 2022 और 2021 में यह (रमजान महीना) 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है।

रमजान महीने के दौरान मुसलमान सुबह से शाम तक भोजन या पानी का सेवन नहीं करते हैं। वे सहरी (भोर से पहले का भोजन) खाते हैं और शाम को 'इफ्तार' के साथ अपना दिन भर का उपवास तोड़ते हैं। ईद उल-फितर रमजान के महीने के खत्म होने के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments