Header Google Ads

Bank Holidays: कल के बाद लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

 Bank Holidays: अगर आप कल के बाद, बैंक से जुड़े कामों को न‍िपटाने की प्‍लान‍िंंग कर रहे हैं तो पहले एक बार बैंक की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जरूर देख लें. दरअसल, बैंक में लगातार 3 दिन ताले लगे रहेंगे. 


अगर आप बैंक से जुड़ी कोई काम करने वाले हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. कल के बाद यानी 14 मई से लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. मई के महीने में बैंकों को कुल 11 छुट्टियां मिल रही हैं.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, देश के राज्यों में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा बैंक बंद रहने वाले हैं. उससे पहले रविवार का अवकाश है. रविवार से पहले 14 मई को दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई ने मई महीने की (Bank Holidays In May 2022) छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है.


मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट (Bank Holidays in May 2022)

1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी.
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती - कई राज्‍यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश


मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की ल‍िस्‍ट

1 मई 2022 : रविवार
8 मई 2022 : रविवार
15 मई 2022 : रविवार
22 मई 2022 : रविवार
29 मई 2022 : रविवार

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.