Mumbai : बारिश के कम होते ही मुंबई में सभी समुद्री किनारो को एक बार फिर खोला गया

मुंबई में पिछलें कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश (MUMBAI RAINS) के कारण सुरक्षा के लिए लोगो के समुद्री किनारो को बंद कर दिया गया था। हालांकी जैसे जैसे मुंबई में बारिश की रफ्तार कम होती जा रही है वैसे वैसे लोगों के लिए मुंबई के समुद्री किनारो को फिर से खोला जा रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से कहा गया है की आनेवाले 10 दिनों तक मुंबई हल्की से मध्य बारिश होगी।
मुंबई में फिलहाल रेड या ऑरेंज अलर्ट नहीं
मुंबई में फिलहाल अभी कोई रेड या ऑरेंज अलर्ट नहीं है। हालांकी बारिश की कमी के साथ साथ मुंबई में तापमान के भी बढ़ने की आशंका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने 7 जुलाई को एक आदेश में, एहतियात के तौर पर भारी बारिश के दिनों में समुद्र तटों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। इस साल डूबने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
आदेश के अनुसार, आईएमडी द्वारा ऑरेंज और रेड अलर्ट की अवधि के दौरान, समुद्र तट आम जनता के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच ही खुले रहेंगे। भारी बारिश ने शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पानी के भंडार को भी 75 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें:हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Nukkad Live Letest News पर।
Post a Comment