महाराष्ट्र- ST बस से 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा योजना की शुरुआत.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(EKNATH SHINDE) ने देश के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एसटी बसों ( FREE ST BUS TRAVEL) मे मुफ्त योजना की शुरुआत की। सरकार के इस योजना से लगभग 14 लाख 69 हजार लाख वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना एसटी की शिवनेरी समेत सभी सेवाओं पर लागू होगी।
34 लाख 88 हजार स्मार्ट कार्ड पंजीकृत
राज्य परिवहन निगम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के 34 लाख 88 हजार स्मार्ट कार्ड पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 75 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 14 लाख 69 हजार है। वर्तमान में, राज्य में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एसटी बसों में यात्रा के लिए 50 प्रतिशत छूट दी जाती है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने 16 अगस्त, 2022 को राज्य के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एसटी बस से मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। इसे गुरवार को लॉन्च किया गया। इस मौके पर आनंदी गुरव, रमेश खाड़े, विजय औंधे, बाबाजी चिपलूनकर, चंद्रमोहन परब को प्रतिनिधि रूप में मुफ्त यात्रा रियायत प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस योजना के तहत बस से यात्रा करते समय 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शून्य मूल्य श्रेणी के टिकट दिया जाएंगे। विशेष रूप से नि:शुल्क यात्रा की यह रियायत सभी एसटी सेवाओं के साथ-साथ शिवनेरी बस सेवा पर भी लागू होने जा रही है।
50% की छूट सभी बसो पर
रियायत योजना की विशेषताएं: वातानुकूलित, स्लीपर सहित सभी प्रकार की सेवा में रियायत स्वीकार्य है। 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को राज्य परिवहन निगम की बस सेवाओं पर 50% की छूट मिल रही है। अब यह छूट वातानुकूलित, स्लीपर और शिवनेरी उच्च श्रेणी की सेवाओं पर भी लागू होगी।