विद्याविहार रेलवे पुल (ROB) के निर्माण कार्य को अधिक गतिमान करते हुए
ईशान्य मुंबई के सर्वांगी विकास के लिए कटिबद्ध सांसद मनोज कोटक द्वारा लोकहित के कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। ईशान्य मुंबई को ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति दिलाते हुए सांसद मनोज कोटक द्वारा शनिवार को देर रात डेढ़ बजे 99.34 मीटर की लंबाई वाले मध्य रेलवे के सबसे लंबे स्टील गर्डर (OWG) को लॉन्च करने की प्रक्रिया को शुरू करवाकर विद्याविहार रेलवे ट्रेक के ऊपर से गुजरने वाले पुल (ROB) के निर्माण के कार्य को अधिक गतिमान किया है।
इस अवसर पर सांसद मनोज कोटक ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी की गतिशील जोड़ी के साथ हम मुंबई के नागरिकों को रेल यात्रा की उत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
यह पुल (ROB) मुंबईकरों की मदद कैसे करेगा?
“यह पुल विद्याविहार रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात की आवाजाही में सुधार करेगा और कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर आने जाने वाली यातायात को राहत प्रदान करेगा। यह पुल ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड तथा घाटकोपर आरओबी पर की यातायात को काफी आसान बनाने में भी मदद करेगा।
इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।