Header Google Ads

छह युवकों ने रातभर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सुबह छोड़कर भागे

छह युवकों ने रातभर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, सुबह छोड़कर भागे

 सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा अटल आवास में रहने वाली एक महिला के साथ छह युवकों ने पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला को वहीं छोड़कर सभी भाग निकले। सुबह के समय महिला किसी प्रकार थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज, अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है।


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। उसका एक बेटा है, जो अपने पिता के साथ बाहर गया हुआ था। देर रात घर में युवक घुस आए और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वह विरोध करती रही, लेकिन युवकों ने उसकी एक न सुनी और उसके हैवानियत करते गए। दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से भाग निकले। सुबह के समय महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। 


सिविला लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.