Header Google Ads

महाराष्ट्र में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान

महाराष्ट्र में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान

महाराष्ट्र मे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को बड़े पैमाने पर लागू करने का फैसला लिया गया। इस अभियान के दौरान ढाई करोड़ घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


(Har ghar tiranga campaign in Maharashtra from August 9)

इसके लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग नोडल विभाग होगा और ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल विभाग होगा, जबकि शहरी विकास विभाग शहरी क्षेत्रों के लिए नोडल विभाग होगा। इस दौरान तिरंगे यात्रा, तिरंगे रैली, तिरंगे प्रतिज्ञा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगे कैनवास, तिरंगे श्रद्धांजलि, तिरंगे मेला, तिरंगे सेल्फी जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


9 अगस्त को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से राज्य स्तरीय उद्घाटन होगा और संबंधित जिलों में पालक मंत्रियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 13, 14 और 15 अगस्त को तीन दिन तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.