Header Google Ads

मुंबई में 43000 से अधिक मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बीएमसी ने जारी किया आंकड़ा

मुंबई में 43000 से अधिक मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बीएमसी ने जारी किया आंकड़ा


मुंबई:
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। 20 नवंबर को राज्य के 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता वोटिंग करेंगे। वहीं, 23 नवंबर के नतीजों में यह साफ हो जाएगा की महाराष्ट्र की सत्ता पर किसका कब्जा होगा।

हालांकि, वोटिंग से ठिक पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मुंबई में कुल 43,020 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। कुल हटाए गए मतदाताओं में से 26,429 मतदाता मुंबई शहर से हटाए गए, जबकि 16,591 मतदाता उपनगरों से थे।

बता दें कि फॉर्म 7 के तहत ये बदलाव किए गए हैं, जो मतदाताओं को दोहराव और मतदाता स्थिति में बदलाव सहित विभिन्न कारणों से हटाने के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है। बीएमसी की यह टिप्पणी 2024 के आम चुनावों के बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आई है।

सोमवार को थम गया चुनाव प्रचार

इस बीच महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ-साथ 15 विधानसभा सीटों सीटों के लिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान के से पहले सोमवार को प्रचार समाप्त हो गया। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए दौड़ तेज हो गई है, सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र में, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रही है।

मतदान 20 नवंबर को और 23 नवंबर को नतीजे

विपक्षी एमवीए गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं, महायुति गठबंधन को चुनौती देते हुए राज्य में सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर महायुति गठबंधन है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल कीं। इस साल की शुरुआत में 2024 के लोकसभा चुनावों में, एमवीए ने मजबूत प्रदर्शन किया, 48 में से 30 सीटें जीतीं, जबकि महायुति 17 सीटें जीतने में कामयाब रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.