Header Google Ads

मुंबई में चुनाव प्रचार से लौटते समय सीएम एकनाथ शिंदे को दिखाए गए काले झंडे, उनके काफिले को रोकने की भी कोशिश

मुंबई में चुनाव प्रचार से लौटते समय सीएम एकनाथ शिंदे को दिखाए गए काले झंडे, उनके काफिले को रोकने की भी कोशिश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इस बीच चुनाव प्रचार करने गए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई में कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए हैं।


साथ ही उनके काफिले को भी रोकने की कोशिश की गई। यह मामला सोमवार रात का है।


खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के चांदिवली विधानसभा सीट से अपने विधायक दिलीप लांडे के चुनाव प्रचार के लिए गए थे। चुनाव प्रचार से लौटते समय मुख्यमंत्री को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।


महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.