Header Google Ads

आर्यन का बेल ऑर्डर सेशन कोर्ट पहुंचा:5 पन्नों के बेल ऑर्डर में लिखी हैं आर्यन की जमानत की शर्तें, जेल में संतरी करेगा रिहाई का अनाउंसमेंट


 क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान का बेल ऑर्डर सेशन कोर्ट पहुंच गया है। इससे पहले मुंबई हाईकोर्ट से आदेश की कॉपी जारी हुई थी।

सेशन कोर्ट से जेल प्रबंधन को आर्यन को छोड़ने का आदेश मिलेगा। इसके बाद जेल प्रबंधन आर्यन को रिहा करेगा।

मुंबई हाईकोर्ट के बेल ऑर्डर में क्या?
मुंबई हाईकोर्ट के 5 पन्ने के बेल ऑर्डर जारी किया है। इसमें लिखा है कि आर्यन को जमानत के दौरान किन शर्तों का पालन करना होगा। उन्हें 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। उन्हें हर शुक्रवार NCB दफ्तर में हाजिरी भी लगानी होगी।

ऐसे होगी आर्यन की रिहाई
'कैदी नंबर N956 तुम्हारी बेल हो गई... आर्यन खान तुम्हारी बेल हो गई...!' जैसे ही कैदी नंबर और नाम पुकारा जाएगा, आर्यन को जेल की बैरक से निकालकर संतरी जेल सुपरिनटैंडैंट के ऑफिस ले जाएंगे जहां पर होगी कानूनी प्रक्रिया।

गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाईकोर्ट से गुरुवार को बेल मिल गई है। हालांकि, डीटेल बेल ऑर्डर न मिलने के कारण उनकी रिहाई अभी आर्थर रोड जेल से नहीं हुई है। उम्मीद है कि आज प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आर्यन को रिहा कर दिया जाएगा।

आज सुबह आर्यन खान के चेहरे पर दिखी खुशी
जेल सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को आर्यन को शाम 6 बजे खाने के वक्त बेल होने की जानकारी दी गई थी। इस जानकारी के बाद वे काफी खुश नजर आए। वे गुरुवार रात को सोए नहीं। रात भर करवट बदलते रहे। वे बेहद खुश दिख रहे थे। जानकारी के मुताबिक आज सुबह, यानी शुक्रवार को भी आर्यन खान रोल कॉल अटेंडेंस के समय खुश नजर आए। वे अपने साथी कैदियों से बातचीत करते भी दिखे।

हाईकोर्ट से डीटेल्ड आर्डर मिलने के बाद सेशन कोर्ट में होगी प्रॉसेस
जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट आज को डीटेल्ड आर्डर की कापी जारी कर सकता है। आदेश की कापी सेशन कोर्ट में जाएगी। इसके बाद वहां बेल बॉन्ड भरा जाएगा। अगर यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शाम 5:30 बजे तक बेल आर्डर की सर्टिफाइड कापी आर्थर रोड जेल पहुंच जाती है तो आर्यन खान आज रिहा होकर अपने घर मन्नत जा पाएंगे, नहीं तो उन्हें एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

ऑर्डर की कापी मिलने के बाद मिलती है रिहाई
जेल अधिकारियों के मुताबिक कोर्ट ऑर्डर की कापी जमानत बॉक्स (जामीन पत्र पेटी) में आने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कैदी को रिहाई मिलती है। बॉक्स तीन बार ओपन होता है। सुबह 10:30 बजे, दोपहर 3:30 बजे और शाम को 5:30 बजे। यह जेल कॉपी उन्हें शाम 5:30 तक मिलती है तभी उस दिन कैदी को रिलीज करते हैं, नहीं तो फिर दूसरे दिन ही उसे बेल मिलती है।

प्रोसीजर के बाद मिलती है रिहाई
बेल आर्डर की सर्टिफाइड कॉपी मिलने के बाद कैदी को ऑफिस में बुलाया जाता है। फिर इन प्रोसीजर के बाद होती है उसकी रिहाई...

  • बेल आर्डर उस वक्त जितने भी कैदियों का मिलता है उन सबका एनाउंसमेंट जेल के अंदर किया जाता है।
  • उसके बाद एक-एक करके सभी कैदियों को ऑफिस के गेट पर लाया जाता है। गेट में सभी को बैठाया जाता है।
  • उसके बाद सबके नाम और पिता के नाम से अटेंडेंस दोबारा ली जाती है। फिर एक-एक को बारी-बारी से अंदर ऑफिस में ले जाया जाता है।
  • फिर कैदियों के कपड़े निकालकर उनके शरीर के तिल या निशान को चेक किया जाता है, जो जेल में आने के वक्त नोट किया गया था। इसे जेलर खुद चेक करता है, उसके साथ दो अधिकारी होते हैं।
  • फिर कैदी से उनका नाम एड्रेस, फोन नंबर पूछा जाता है, जो उसने जेल में आते वक्त बताया था।
  • फिर उसकी हेल्थ के बारे में पूछा जाता है। रिहाई के दिन उसने क्या खाया या उसकी क्या दिनचर्या रही, उसने नहाया या नहीं ये सब भी नोट किया जाता है।
  • कैदी का वजन भी किया जाता है, जब वो आया था और जब वो मुक्त होता है।

कैदी के साथ होता है एक सेशन
फिर कैदी के साथ एक छोटा सा 5 मिनट का सेशन होता है। जिसमें कैदी को समझाइश दी जाती है कि दोबारा वो ऐसा काम न करे कि उसे जेल में आना पड़े। वो बाहर निकलकर एक अच्छा इंसान बने। वो जरूरतमंदों की मदद करे, दूसरों को मोटिवेट करे, लोगों को सकारात्मक संदेश दे ताकि कोई दूसरा जेल न आए। उसे कहा जाता है कि वह अपने ईश्वर या खुदा जिसे वह मानता है उनका धन्यवाद करे और उनसे दुआ मांगे कि वे उसे जीवन में अच्छा करने के लिए रास्ता दिखाएं।

पैसे और सामान देकर किया जाता है रिहा
फिर कैदी से पूछा जाता है कि उसके परिवार से कोई लेने आएगा, जाने के साधन है या नहीं। अगर वह नहीं कहता है तो उसे ट्रेन और बस का फ्री पास दिया जाता है। उसके बाद कैदी के जो कपड़े और सामान हो उसे वापस दिया जाता है। जो उसके मनीआर्डर के पैसे बचे होते हैं, उन्हें भी वापस किया जाता है। जेल अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोसेस में एक से दो घंटे का समय लग जाता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.