Header Google Ads

BGMI के लिए Krafton जल्द बंद करेगा PUBG Mobile का डेटा ट्रांसफर

Krafton ने घोषणा की है PUBG Mobile से Battlegrounds Mobile India (BGMI) में यूजर डेटा ट्रांसफर 31 दिसंबर, 2021 को बंद हो जाएगा। BGMI यूजर के लिए यह डेटा ट्रांसफर सुविधा गेम के अर्ली एक्सेस के साथ ही शुरू हुई थी। जिन प्लेयर्स ने PUBG Mobile में Livik मैप खेला है, वो इस डेटा ट्रांसफर की सुविधा 31 दिसंबर तक ले सकते हैं।

बता दें कि Krafton ने इस साल जुलाई में ही डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया पर विराम लगाया था। हाल ही में कंपनी ने PUBG Mobile से BGMI में Facebook अकाउंट का इस्तेमाल करके डेटा ट्रांसफर को भी बंद किया है। गेम डेवलपर का कहना है कि Facebook की नई पॉलिसी (Facebook SDK) की वजह से डेटा ट्रांसफर को बंद किया गया है।

Krafton ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आधिकारित तौर पर नोटिस जारी करते हुए कहा है, “प्लेयर को स्मूद गेमप्ले मुहैया कराने के लिए डेटा PUBG Mobile से BGMI में डेटा ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्लेयर्स PUBG Mobile Nordic Map (Livik) के डेटा को Battlegrounds Mobile India में कुछ डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि यह डेटा ट्रांसफर 31 दिसंबर, 2021 तक ही हो सकेगा।”

31 दिसंबर है डेडलाइन

डेवलपर ने प्लेयर से आग्रह किया है कि 31 दिसंबर, 2021 से पहले डेटा ट्रांसफर कर लें। जैसा कि पहले भी Krafton ने Facebook के जरिए किए जाने वाले डेटा ट्रांसफर को बंद कर दिया था, कंपनी कभी भी इस डेटा ट्रांसफर को भी बंद कर सकती है। PUBG Mobile खेलने वाले प्लेयर्स BGMI में अपने निकनेम, कैरेक्टर आईडी, इन-गेम मेल, अचीवमेंट प्वाइंट्स और प्रोग्रेस, चीर पार्क इमोट, इन-गेम करेंसी आदि को ट्रांसफर कर सकते हैं।

बता दें कि पिछले साल 2 सितंबर को भारत में PUBG Mobile को बैन कर दिया गया था। इस गेम के अलावा कई चीनी ऐप्स को भी यूजर के निजी डेटा और IT Act 69A के उल्लंघन की वजह से बैन किए गए थे। हालांकि, गेम बनाने वाली कंपनी Krafton ने इस साल जून में PUBG Mobile के भारतीय वर्जन BGMI को रिलीज किया। पहले से PUBG Mobile खेल रहे प्लेयर्स अपने इन-गेम डेटा को BGMI में ट्रांसफर कर सकते हैं। उनकी इन-गेम प्रोग्रेस समेत अन्य डेटा को नए गेम में ट्रांसफर किया जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.