Header Google Ads

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, जाते-जाते दी पति-बच्चो को जान से मारने की धमकी


कस्बा मिरहची के एक गांव में चार दिन पहले एक आरोपित ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मिरहची के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार दिसंबर को वह घर पर अकेली थी।

आरोप है कि आरोपी अजय निवासी दौलतपुर मिरहची घर आया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर पति और बच्चों को मारने की धमकी दी। जिसके चलते वह डर गई। बाद में घरवालों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.