बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। कपूर फैमिली में एक साथ चार लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), अनिल कपूर की लाडली बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) और दामाद करण बूलानी (Karan Boolani) शामिल हैं।
कपूर खानदान से कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। बताते चलें कि, ये दूसरी बार है जब अर्जुन कपूर कोरोना महामारी के शिकार हुए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर को गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। जिसके बाद एक्टर से जुड़े और सम्पर्क में आए सभी लोगों को कोविड टेस्ट कराने का संकेत दिया गया है।
खबरें हैं कि अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मलाइका अरोड़ा भी तत्काल प्रभाव से अपना कोविड टेस्ट कराएंगी। साथ ही जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के भी कोविड टेस्ट कराए जाने की खबरें हैं। बताते चलें कि, हाल ही में बोनी कपूर काफी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उनकी जांच कराई गई लेकिन खुशी की बात ये है कि बोनी कपूर की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बता दें कि, करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी बीते दिनों कोविड पॉजिटिव निकली थीं। हालांकि, महामारी को मात देने के बाद ही एक्ट्रेस को वापस बहन करिश्मा के घर रखी गई क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बनते देखा गया था। उस दौरान भी रिया कपूर ने कोविड टेस्ट कराया था लेकिन तब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव थी। इस दौरान कई सेलेब्स करिश्मा की पार्टी का हिस्सा बने थे। जिसे देखते हुए कपूर परिवार की टेंशन बढ़ गई है, साथ ही फैंस भी परेशान हो उठे हैं।
0 Comments