Header Google Ads

Garena Free Fire में इस साल आए हैं 7 नए पेट्स, जानें सभी की स्किल और खासियत

Garena Free Fire Pets 2021: फ्री फायर ने साल 2021 में बहुत सारे पेट्स गेम में जोड़े हैं। हम यहां पर इन सभी नए पेट्स की स्किल्स के बारे में जानेंगे।


Garena Free Fire में कैरेक्टर्स और गन स्किन्स जैसी चीजें आपको स्टैट बूस्ट देती हैं, जो गेम में आपका जीतना आसान कर देते हैं। मगर गेम के पेट्स आपको एक्स्ट्रा एडवांटेज देते हैं। इनकी स्किल्स आपके लिए मदद का तीसरा हाथ जैसा काम करती हैं। ये पेट्स पूरे मैच में आपके साथ रहते हैं और अपनी खास एबिलिटी के जरिए आपकी मदद करते हैं। फ्री फायर ने साल 2021 में बहुत सारे पेट्स गेम में जोड़े हैं। हम यहां पर इन सभी नए पेट्स की स्किल्स के बारे में जानेंगे.

Garena Free Fire Pets 2021

Beaston: यह पेट Garena Free Fire में जनवरी 2021 में जोड़ा गया था। इसकी स्किल का नाम है– Helping Hand। यह ग्रेनेड, ग्लू वॉल, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड का थ्रो डिस्टेंस 10% बढ़ा देता है.

Dreki: यह पेट फ्री फायर में अप्रैल 2021 में जोड़ा गया था। इसकी स्किल का नाम है– Dragon Glare। यह पेट आपको अपने 10 मीटर की रेंज में उन एनिमी की लोकेशन मार्क कर देता है, जो मेड-किट इस्तेमाल कर रहे होते हैं.

Moony: यह पेट Garena Free Fire में मई 2021 में जोड़ा गया था। इसकी स्किल का नाम है– Paranormal Protection। आपके इंट्रैक्शन कूलडाउन के टाइम यह पेट आप पर होने वाले डैमेज को 20% कम कर देता है।

Dr Beanie: यह पेट फ्री फायर में जुलाई 2021 में जोड़ा गया था। इसकी स्किल का नाम है– Dashy Duckwalk। इस पेट के साथ आपकी मूवमेंट स्पीड 30% बढ़ जाती है।

Sensei Tig: यह पेट भी Garena Free Fire में इसी साल जोड़ा गया था। इसकी स्किल का नाम है– Nimble Ninja। इस पेट की मदद से एनिमी की मैन-मार्किंग 30% घट जाती है।

Agent Hop: यह पेट फ्री फायर में नवंबर 2021 में जोड़ा गया था। इसकी स्किल का नाम है– Bouncing Bonus। इसकी मदद से जोन घटने पर प्लेयर्स गेम को 30EP मिलते हैं।

Yeti: यह पेट फ्री फायर OB31 अपडेट के साथ गेम में दिसंबर में जोड़ा गया है। इसकी स्किल का नाम है– Frost Fortress। यह पेट आपके ऊपर होने वाले एक्स्प्लोसिव डैमेज को कम कर देता है.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.