इस तरह से पकड़ा उत्तराखंड कनेक्शन
दरअसल, तीन जनवरी सोमवार को बंगलुरु से विशाल सिंह 21, पेशे से इंजीनियर को इस एप के मामले में गिरफ्तार किया। विशाल से पूछताछ में एक युवती के रुद्रपुर के होने की जानकारी मिली। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस रुद्रपुर कोतवाली पहुंची। मुंबई पुलिस ने आदर्श कॉलोनी श्वेता सिंह पुत्री अनंतपाल को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसने पुलिस को बुल्ली एप में संलिप्तता की बात कबूल की। साथ ही पुलिस ने उससे दो मोबाइल भी बरामद किए। बाद में पुलिस उसे जिला कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने रिमांड दे दी है। बताया जा रहा है कि युवती बुली बाई एप में मुख्य आरोपित है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती से पूछताछ कर कुछ अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या है बुली बाई ऐप
पिछले दिनों से इस एप की चर्चा खूब हो रही है। यह गिटहब (Github) नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस पर समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी। इसमें महिलाओं का चेहरा नजर आता है, जिसे बुली बाई नाम दिया गया। इसमें उन महिलाओं को टारगेट किया जाता है जो इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन समुदाय विशेष की महिलाओं की तस्वीरों को प्राइसटैग के साथ एप में लोग एकदूसरे को साझा करते थे। इसके अलावा शातिर तरीके से इसे ट्वीटर पर भी प्रमोट किया जा रहा था। केंद्र सरकार के कहने पर इसे हटा दिया गया है।
0 Comments