Ticker

6/recent/ticker-posts

Advertisement

Coronavirus Updates: मुंबई में 20 हजार, दिल्ली में 15 हजार से ज्यादा नए मामले, जानें- अन्य राज्यों का हाल

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। आज एक दिन में ओमिक्रोन वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 90 हजार 928 मामले सामने आए और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 58 हजार 097 ममाले सामने आए थे। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 85 हजार 401 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या चार लाख 82 हजार 876 हो गई है। कुल अब तक तीन करोड़ 51 लाख नौ हजार 286 मामले सामने आ गए हैं।

 मुंबई में 20 हजार से ज्यादा नए मामले

मुंबई में आज कोविड के 20,181 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 79,260 है। आज पाजिटिविटी रेट 29.90 फीसद है। टेस्ट किए गए 67 हजार सैंपल में से 20,181 सैंपल पाजिटिव आए हैं। मुंबई के धारावी क्षेत्र में 107 नए मामले रिपोर्ट किए गए, इस क्षेत्र में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 7,626 है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली में 15 हजार से ज्यादा नए मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 097 मामले सामने आए हैं। छह लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस 31 हजार 498 हो गया है। पाजिटिविटी रेट 15.34 फीसद हो गया है। बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोना के 14 हजार मामले सामने आ सकते हैं और डेली पाजिटिविटी रेट लगभग 14 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। एक दिन पहले यहां 10,665 नए मामले सामने आए थे।

हरियाणा में 2678 संक्रमित मिले

हरियाणा में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को ओमिक्रोन के आठ नए मामलों सहित प्रदेश में 2678 संक्रमित मिले। इस दौरान 801 संक्रमित ठीक भी हुए, जबकि कैथल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। संक्रमितों में मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी भी शामिल है, जो ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में ओमिक्रोन के 114 मामले मिल चुके हैं। इनमें 83 रोगी ठीक हो चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments