WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को चैट विंडो बंद होने के बाद भी वॉइस नोट सुनने की सुविधा देगा। आइये, जानें कैसे काम करेगा व्हाट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर।
WhatsApp का यह नया फीचर कैसे करेगा काम?
Wabetainfo के अनुसार, व्हाट्सऐप का अपकमिंग फीचर यूजर को एक चैट में से दूसरी चैट विंडो में जाने पर भी पहली चैट बॉक्स में आए वॉइस नोट को सुनने की सुविधा देगा। तीन महीने पहले इस फीचर को iOS बीटा पर स्पॉट किया गया था। इसे बाद इसे Android अपडेट पर भी देखा गया था। हालांकि, व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर Wabetainfo ने फिर से इसे स्पॉट किया है। साथ ही एक स्क्रीनशॉट शेयर करके यह भी बताया है कि यह फीचर कैसे दिखाई है।
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, वॉइस नोट को प्ले करके दूसरी चैट विंडो में जाने पर भी आप उसे सुन पाएंगे। इसके लिए एक पॉज बटन स्क्रीन में सबसे ऊपर दिखाई देगा। यहां से आप चल रहे वॉइस नोट को पॉज और प्ले कर पाएंगे। साथ ही इसे बंद करने के लिए आपको एक क्रोस का ऑप्शन भी मिलेगा। ये ऑप्शन ऊपर दिखाई दे रहे प्रोग्रेस बार के साथ आएंगे, जिससे यह देख पाएंगे कि कितना वॉइस नोट चल चुका है और कितनी बाकी है।
यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेस में है। इसके बारे में अभी तक WhatsApp ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अगर कंपनी यह फीचर रोल आउट करता है तो यूजर्स के लिए वॉइस नोट को सुनने में काफी आसानी हो जाएगी क्योंकि अभी इसे सुनने के लिए उस चैट विंडों को ओपन रखना पड़ता है और आप फोन में किसी अन्य ऐप का यूज नहीं कर सकते हैं।
iOS यूजर्स के लिए ला रहा नया चैट यूजर इंटरफेस
इसके अलावा कंपनी और भी कई फीचर्स पर काम रही है। हाल में आई खबर के अनुसार, व्हाट्सऐप iOS यूजर्स के लिए चैट यूजर इंटरफेस में बदलाव करने वाला है। इसके तहत अब चैट स्क्रीन से न्यू ग्रुप और ब्रोडकास्ट लिस्ट के ऑप्शन को हटा दिया जाएगा।
0 Comments