उत्तरप्रदेश से मुंबई आ रही एक नाबालिग बच्ची जे साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। नाबालिग बच्ची की उम्र छह साल है जो अपने परिवार के साथ यूपी के गोरखपुर से मुुंबई आ रही थी। इस मामले में 25 वर्षीय आरोपी को कल्याण जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनू प्रजापति के रूप में हुई है, वह भी यूपी का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मुंबई से सटे ठाणे जिले का रहने वाला है। पीड़िता अपनी माँ और तीन बहनों के साथ सफर कर रही थी। जब ट्रेन मध्यप्रदेश के तिमरनी पहुंची तो आरोपी ने बच्ची के साथ कथित तौर पर चलती ट्रैन में ही दुष्कर्म किया।
आरोपी ने बच्ची के साथ उस समय अपना मुंह काला किया जब ट्रेन में रात के समय सभी सो रहे थे। बच्ची के रोने पर आरोपी डर गया और तुरंत भागकर शौचालय में छिप गया। जब पीड़ित बच्ची की माँ जागी तो बच्ची ने सारी बात बताई। इसके बाद महिला ने शोर मचा कर आरोपी को अन्य यात्रियों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद यात्रियों ने स्थानीय GRP को इस घटना की सूचना दी। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश की इटारसी की GRP पुलिस कार्रवाई कर उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बताया जाता है कि आरोपी सोनू भी रोज़गार की तलाश में मुंबई आ रहा था।