Header Google Ads

आसमान से बरस रही है आग, दिल्ली में 72 साल का रिकॉर्ड टूटा, कई शहरों में पारा 45 के पार

देश के अधिकतर राज्य भयानक गर्मी और लू की चपेट में है। राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी लोगों की अग्निपरीक्षा ले रही है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलेगी। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का 72 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अप्रैल के महीने में पिछले 72 सालों में इतनी गर्मी नहीं पड़ी। अप्रैल में मंथली मैक्सिमम एवरेज टेंपरेचर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


यही हाल देश के राज्यों का है। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 18 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसमें 46 डिग्री के साथ UP का प्रयागराज टॉप पर है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, आगरा और कानपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 


दिल्ली में गर्मी ने शुक्रवार को 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल में 43.5 डिग्री से ज्यादा तापमान 2010 में रिकॉर्ड हुआ था। तब अप्रैल की 18 तारीख को पारा 43.7 तक पहुंचा था। गर्मी से अभी राहत भी नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक लू चलती रहेगी। जिससे गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, साल 1950 के बाद यह दूसरा मौका है जब दिल्ली में अप्रैल माह में इतनी गर्मी पड़ी हो।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.