झीलो में पानी बढ़ा
मोदक सागर और तानसा बांध लहभग पूरी क्षमता से भर गए हैं और पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस बीच, तानसा और वैतरणा दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने तानसा नदी के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को जलस्तर बढ़ने की आशंका से आगाह किया है।
तानसा झील में कुल 38 द्वार हैं, जिनमें से नौ द्वार मोदक सागर झील जलाशय के ओवरफ्लो होने के बाद रात 9.50 बजे तक खोल दिए गए। बाद में 14 जुलाई की रात करीब 8.50 बजे तानसा झील भी ओवरफ्लो होने लगी।
जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मोदक सागर बांध के दो गेट खोले जाने से 239.13 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तानसा बांध के नौ गेट खोलकर 281.38 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
0 Comments