Header Google Ads

Video: शराब पीकर आए हो क्या? बस इतना ही पूछना एक डॉक्टर को पड़ गया भारी...

 डॉक्टर नितिन के गुरुकृपा क्लिनिक में दो युवक मरहम पट्टी कराए आए थे। डॉक्टर को लगा कि वह नशे में हैं। जैसे ही डॉक्टर ने पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। फिर क्या था इन लोगों ने ना आव देखा ना ताव, डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी।


महाराष्ट्र के कल्याण में इलाज कराने आए युवकों से ''शराब पीकर आए हो क्या'' इतना पूछना ही डॉक्टर को भारी पड़ गया। इतनी मामूली बात पर दोनों युवकों ने डॉक्टर को पीट डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना कल्याण अंबिवली के अटवी गांव की है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक युवक की कुछ लोग लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। जिस युवक की पिटाई हुई है उसका नाम डॉक्टर नितिन प्रजापती है।


देखें वीडियो


डॉक्टर नितिन के गुरुकृपा क्लिनिक में दो युवक मरहम पट्टी कराए आए थे। डॉक्टर को लगा कि वह नशे में हैं। जैसे ही डॉक्टर ने पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। फिर क्या था इन लोगों ने ना आव देखा ना ताव, डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। क्लिनिक के आस-पड़ोस के लोग बीच बचाव करने आए तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


महिला डॉक्टर के साथ मारपीट

इससे पहले मुंबई के कुरार इलाके में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संदर्भ में डॉक्टर शुशांत कदम के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी डॉक्टर ने महिला के साथ उसकी क्लीनिक के बाहर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला डॉक्टर ने कहा, 24 दिसंबर 2022 को बीएमसी के अस्पताल में काम काज के सिलसिले में पहुंची और मैंने देखा की सुशांत कदम हेल्थ डॉक्टर ना होते हुए भी लोगों को वैक्सीन लगा रहा है। मैंने उससे पूछा कि आप हेल्थ डॉक्टर नहीं हो तो उन्हें टीका क्यों लगा रहे हो, ये पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.