Header Google Ads

घर से देवर की बारात निकलते ही भाभी कर गई खेला, बीच रास्ते ही वापस लौटा दूल्हा, जानें क्या है पूरा माजरा

Devar and Bhabhi love Affair was revealed युवती दुल्हन के लिबास में सज धजकर बारात का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऐसी खबर आई है कि दुल्हन और उसके परिवार वालों हैरत में पड़ गए।

आनन-फानन में लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने तक पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई, तब तक उसके परिवार से फोन आ गया कि युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो पता चला कि दूल्हा बनकर आए युवक का उसकी ही भाभी से अवैध संबंध है। इसके चलते उसकी भाभी उसकी शादी नहीं होने दे रही है। बाद में दोनों पक्षों का मुजरिया थाने में समझौता हुआ और बरात वापस लौट गई। शाम को लड़की का रिश्ता अलीगढ़ जिले के रहने वाले युवक से आनन-फानन में किया गया। इसके बाद दूसरे युवक से उसकी शादी कर दी गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.