Free Fire x Money Heist: फ्री फायर में इस वक्त मनी हाइस्ट क्रॉसओवर चल रहा है, जिसके तहत गेम में ढेरों इवेंट्स चल रहे हैं। प्लेयर्स इस इवेंट में कई तरह के इन-गेम आइटम्स जीत सकते हैं। इस कोलैब का पीक दिन 11 दिसंबर को है, जब आपको मनी हाइस्ट थीम पर बने हुए ढेरों रिवॉर्ड मिलेंगे। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
Team Heist Parachute Skin
Free Fire x Money Heist इवेंट कैलेंडर के मुताबिक, गेम में 11 दिसंबर को प्लेयर्स को फ्री में Team Heist Parachute Skin दी जाएगी। इस पैराशूट स्किन को पाने के लिए आपको गेम में 11 दिसंबर को लॉग-इन करना होगा और अपना रिवॉर्ड कलेक्ट करना होगा।
Team Heist Chills on Bills Surfboard
Free Fire में 11 दिसंबर को आप Chill on Bills Surfboard भी फ्री में जीत सकते हैं। यह सर्फबोर्ड मनी हाइस्ट थीम पर बना हुआ है। डिजाइन के मामले में यह बस उड़ते हुए नोटों की गड्डी है। इसे पाने के लिए आपको बस 30 मिनट तक फ्री फायर में मैच खेलने होंगे।
Ice Feather Top Up
Free Fire x Money Heist कोलैब के दौरान गेम में एक नया टॉप अप इवेंट — Ice Feather Top Up — लाइव हुआ है। यह 8 दिसंबर को शुरू हुआ और 12 दिसंबर तक चलेगा। यहां आपको डायमंड खरीदने पर फ्री रिवॉर्ड मिलेंगे। 200 डायमंड खरीदने पर Katana – Ice Feather स्किन मिलेगी और 500 डायमंड खरीदने पर Roaring Bandana मिलेगा।
Free Fire: Booyah Run
Booyah Run इवेंट की शुरुआत 11 दिसंबर 2021 से होगी और यह 16 दिसंबर 2021 तक चलेगा। इस दौरान गेमर्स को रिवॉर्ड्स जीतने के लिए इस इवेंट का हिस्सा बनकर कुछ तय संख्या में मैचों को जीतना होगा। इसकी डिटेल्स कुछ इस प्रकार है:
- Booyah को एक बार जीतने पर Craftland Room Card मिलेगा (एक मैच)
- Booyah को 3 बार जीतने पर 3x UMP – Cataclysm Weapon Loot Crate मिलेगा
- Booyah को 5 बार जीतने पर Pan – Chill on Bills मिलेगा
- Booyah को 7 बार जीतने पर Team Heist Pin मिलेगा
Free Fire: Money Heist Mode
Money Heist Mode इवेंट के जरिए भी रिवॉर्ड्स जीतने के लिए यूजर्स को कुछ उसी तरह का प्रोसेस फॉलो करना होगा, जैसा कि Booyah Run इवेंट के लिए बताया गया है। इस इवेंट में यूजर्स को एक फिक्स संख्या में मैच खेलने पर रिवॉर्ड मिलेगा। इस इवेंट की डिटेल्स कुछ इस प्रकार है:
- Money Heist Mode में 1 बार खेलने पर Game Streamer Weapon Loot Crate मिलेगा।
- Money Heist Mode में 3 बार खेलने पर Concealed avatar मिलेगा।
- Money Heist Mode में 5 बार खेलने पर 3x Vandal Revolt Weapon Loot Crate मिलेगा।
Team Heist Sports Car Skin
Free Fire में Money Heist क्रॉसओवर में आप डेली मिशन पूरे करके बैंक नोट्स जमा करने होंगे। यह इवेंट 5 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ है और 14 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा। आपको रोजाना इवेंट पेज में Free Sports Car Skin वाले टैब में जाकर रोज के मिशन देखने होंगे और इन्हें पूरे करके Bank Notes जमा करने होंगे। Sports Car – Team Heist को आप 20 Bank Notes से रिडीम कर सकते हैं और Weapon Royale Voucher को 5 Bank Notes से रिडीम कर सकते हैं।
Let’s Plan Again: Team Heist Backpack
Free Fire में Money Heist क्रॉसओवर के दौरान गेम में Let’s Plan Again इवेंट चल रहा है, जो 14 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा। इवेंट के दौरान आपको रोजाना नए मिशन मिलेंगे, जिन्हें पूरा करने पर आपको डाइस मिलेगी। इस डाइस को आपको रोल करना होगा। इसे रोल करने पर आपको गोल्ड बार मिलेंगे। इन गोल्ड बार को आप रिवॉर्ड के बदले रिडीम कर सकते हैं। गोल्ड बार की संख्या और इवेंट में मिलने वाले आइटम्स इस तरह हैं:
- 300 Gold Bars पर 3x Pet Food
- 600x Gold Bars पर 3x Gold Royale Voucher
- 900x Gold Bars पर Backpack – Team Heist
- 1200x Gold Bars पर Swagger Ownage Famas Crate
- 1500x Gold Bars पर 2x Diamond Royale Voucher