भाजपा विधायक नितेश राणे चार फरवरी तक पुलिस हिरासत में
0
February 03, 2022
सिंधुदुर्ग जिला अदालत ने नितेश राणे( Nitesh Rane) को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने नितेश राणे को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसलिए राणे को दो राते कंकावली थाने में गुजारनी होगी। नितेश राणे ने बुधवार सुबह सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली सिविल कोर्ट में शरण याचिका दायर की थी। उसके बाद नितेश राणे के वकीलों ने न्यायिक हिरासत की मांग की। सरकारी अभियोजकों ने नितेश राणे की पुलिस हिरासत की मांग की। पुलिस ने इस मांग के पुख्ता कारण बताए। इसलिए नितेश राणे को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Tags