घटना पुणे के कोंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज
घटना बुधवार रात 9 बजे की है। यही नहीं आरोपी देवर ने भाभी और उनके बच्चों की हत्या की और एक कमरे में सभी शव को बेड शीट में लपेटा और लकड़ी डालकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आज गुरुवार तड़के आरोपी देवर वैभव को गिरफ्तार किया गया। घटना की रिपोर्ट पुणे के कोंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
भाभी के प्रेम संबंधों से नाराज था शख्सपुलिस ने आज इस वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम कोंढवा इलाके में हुई। आरोपी अपनी 25 वर्षीय भाभी के अन्य पुरुषों के साथ कथित प्रेम संबंधों से नाराज था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी और उसकी भाभी में हुआ झगड़ा
पुलिस ने बताया कि महिला के अन्य पुरुषों के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर आरोपी और उसकी भाभी के बीच बुधवार को झगड़ा हुआ था। कोंढवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर महिला और उसके दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे कोंढवा के पिसोली इलाके में महिला के घर के सामने शवों को आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।