अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढ़ा की सगाई होगी इंडिया गेट के पास
नई दिल्ली। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढ़ा की सगाई 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी कल दिल्ली आएंगी।
हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस ओर बेटी मालती मैरी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है। परिणीति की सगाई पहले मुंबई के बांद्रा में एक्ट्रेस का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ है।
पैपराजी विरल भयानी द्वारा साझा किया गए एक वीडियो में परिणीति का अपार्टमेंट उनकी सगाई से पहले लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिख रहा है, जो शनिवार 13 मई को होने वाली है।
लंदन ट्रिप के बाद उड़ी डेटिंग की खबरें
राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन की ट्रिप पर गए थे और फिर उन्हें मुंबई में साथ देखा गया।
दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देख गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों का न तो खंडन किया और न ही स्वीकार किया।