Header Google Ads

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, अब तक 6 की मौत और दर्जनों घायल

 महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, अब तक 6 की मौत और दर्जनों घायल


महाराष्ट्र से एक भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर आज तड़के सुबह यात्रियों से भरी ट्रैवल बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई।

इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 20 से 25 यात्री घायल हैं जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह 3 बजे मलकापुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। इसमें से एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी हुई थी और हिंगोली की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।

अमरनाथ से लोट रहे यात्रियों से भरी थी एक बस

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में फिर एक हादसा सामने आया है। इस एक्सीडेंट में तड़के सुबह दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों बसों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं चार-पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 30 यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मलकापुर पुलिस थाने के थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रा कर हिंगोली जा रही थी तो दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी। ये हादसा तड़के 3:00 बजे हुआ है।

अभी और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही दोनों बसें आपस में टकराईं तो अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है और चार से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे-6 पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे पुलिस ने सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। फिलहाल इस घटना में मौत की संख्या बढ़ने की आशंका बताई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.