Header Google Ads

Shark Attack In Maharashtra: नदी में मछली पकड़ने गए युवक पर खूनी शार्क ने किया अटैक, पैर गंवाने की आई नौबत।

 Shark Attack In Maharashtra: नदी में मछली पकड़ने गए युवक पर खूनी शार्क ने किया अटैक, पैर गंवाने की आई नौबत।




Shark Attack In Maharashtra News: पालघर के मनोर स्थित वैतरणा नदी में एक मछुआरे के पैर को वुल शार्क ने बुरी तरह काट लिया। जब वह नदी में उतरा, उसके पैर का निचला हिस्सा शार्क ने पकड़ लिया। आस-पास के कई लोगों ने जाकर उसकी मदद की और उसे मनोर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मुंबई\पालघर: महाराष्ट्र में पालघर जिले के मनोर में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां वैतरणा नदी में मछली पकड़ने गए एक आदिवासी व्यक्ति पर विशालकाय शार्क ने हमला कर दिया। शार्क ने उसके पैर का निचला हिस्सा पकड़ लिया और काट खाया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल कर दिया। 


उसके साथियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई और फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके पैर को काटना पड़ सकता है। उधर, स्थानीय लोगों ने हमला करने वाली शार्क को पकड़कर मार डाला। जबकि पुलिस का कहना है कि बचाव अभियान के दौरान शार्क की मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह महाराष्ट्र में किसी इंसान पर पहला बिना उकसाया शार्क हमला है।


जानकारी के अनुसार, आदिवासी गांव का रहने वाला विक्की गोवारी (32) मंगलवार शाम मनोर स्थित साइलेंट रिसॉर्ट के पास वैतरणा नदी में मछली पकड़ने गया था। जब वह नदी में उतरा उसके पैर का निचला हिस्सा शार्क ने पकड़ लिया। इस दौरान शार्क ने उसकी बायीं पिंडली और टखने का अधिकांश भाग काट डाला। उसकी चीख से स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां देखा कि गोवारी का खून बह रहा था।


शिकारी शार्क को मार डाला

इस दौरान लोगों ने फौरन उसे शार्क के चंगुल से छुड़ाया और पास के अस्पताल ले गए। वहीं बाकी लोगों ने शिकारी शार्क को पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोगों की ओर से शार्क को किनारे पर रस्सी से पकड़े जाने और उसके पेट के नीचे खून के धब्बे के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.