Header Google Ads

मुंबई हिट-एंड-रन केस: वर्ली में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत, शिवसेना नेता समेत दो गिरफ्तार, बेटा फरार

मुंबई हिट-एंड-रन केस: वर्ली में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत, शिवसेना नेता समेत दो गिरफ्तार, बेटा फरार

Mumbai Hit and Run Case: मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार को बीएमडब्ल्यू कार ने दुपहिया वाहन पर सवार एक दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला बोनट पर घसीटती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने इस मामले में रविवार शाम को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में राजेश शाह और उसमें सवार राजऋषि राजेंद्रसिंह बिदावत पर मामला दर्ज करने के बाद रविवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस का कहना है कि राजेश शाह एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के नेता हैं। वहीं, राजेंद्र सिंह बिदावत कार में सवार थे। अधिकारियों ने बताया हादसे के समय कार राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह चला रहा था, लेकिन वह फरार है। हालांकि, शाह और बिदावत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


सुबह-सुबह हुआ हादसा


वर्ली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान कावेरी नखवा (45) के तौर पर की गयी है। वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनी बेसेंट रोड पर अपने पति प्रदीप के साथ दुपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया, कावेरी नखवा सड़क पर गिर गयीं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। कावेरी को सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कावेरी और उनके पति मछुआरा समुदाय से हैं और वे कोलाबा में ससून डॉक से अपने घर जा रहे थे।


एकनाथ शिंदे का आया बयान


हिट एंड रन केस में शिवसेना नेता का नाम सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मैंने पुलिस से बात की है। दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, कानून के सामने सब बराबर हैं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है, आरोपी की गिरफ्तार होनी चाहिए। मैं इस घटना को कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहता। यातायात नियमों का उल्लंघन तेजी से बढ़ा है, नियम तोड़ने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.