लिस्ट में कौन कौन से टीएमसी एमपी के नाम? (TMC Rebel MP List)
1. काकोली घोष2. शताब्दी रॉय3. बापी हलदर4. डॉ शर्मिला सरकार5. प्रसून बंद्योपाध्याय6.जगदीश बर्मा बसुनिया7. असित कुमार मल8. अरूप चक्रवर्ती9. रचना बनर्जी10. सायोनी घोष11. खलीलुर्रहमान12. अबू ताहिर खान13. यूसुफ़ पठान14. मिताली बैग15. माला रॉय16. कालीपद सोरेन17. दीपक अधिकारी18. जून मालिया19. पार्थ भौमिक
बागियों की लिस्ट में जो नाम सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है, वह है सायोनी घोष का. उनको अभिषेक बनर्जी का करीबी बताया जाता है. साथ ही वह पार्टी के लोकप्रिय चेहरे के तौर पर उभरी हैं, ऐसे में अगर वह भी बागी गुट के साथ जाती हैं तो यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका होगा. सायोनी जादवपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं. सूत्रों के मुताबिक हाल ही में उन्होंने पार्टी में मची सियासी उथल-पुथल के बीच काकोली घोष से संपर्क किया था.
बागी सांसदों की लिस्ट पर कीर्ति आजाद ने उठाए थे सवाल
इससे पहले गुरुवार (11 जून) को टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बगावत की अटकलों और टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट पर बने सस्पेंस को लेकर न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, 'हर दिन एक नई लिस्ट सामने आती है. एक दिन 19 नाम होते हैं, अगले दिन तीन नाम बदल दिए जाते हैं और फिर अलग नामों वाली एक और लिस्ट आ जाती है. ये लिस्ट बदलती रहती हैं और इनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है.'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई जाना चाहता है, तो वह जा सकता है. लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं करना चाहिए. अगर उनका इरादा भाजपा में शामिल होने या उसमें विलय करने का है, तो उन्हें खुलकर ऐसा करना चाहिए.'
