Header Google Ads

मुंबई-दुर्गापुर स्पाइसजेट फ्लाइट की लैंडिगं के दौरान 40 यात्री घायल

 दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त तूफान में फंसी स्पाइसजेट की फ्लाइट


Mumbai-Durgapur SpiceJet Flight मुंबई से दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को रविवार को लैंडिंग के दौरान रनवे पर उतरते समय गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से लगभग 40 यात्री चोटिल भी हो गए। इनमें 10 की हालत ज्‍यादा खराब है। जिन्‍हें इलाज के लिए नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

स्‍पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों को दुर्गापुर पहुंचते ही तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का यह विमान बोईंग बी737 था। इसने मुंबई से बंगाल के दुर्गापुर में स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जब यह विमान लैंड करने वाला था तभी गंभीर टर्बुलेंस में फंस गया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई दुर्घटना में विमान में सवार कई यात्री घायल हुए हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.