Header Google Ads

दोस्त के रूम पर ले जाकर लड़की का लड़कों ने किया गैंगरेप, मोबाइल देने के बहाने बुलाया था बेंगलुरू

Bangluru  के गिरीनगर से एक दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक पैरा मेडिकल की छात्रा के साथ 2 लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bangluru Police के सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुरुषोत्तम सिंह ने अपने दोस्त चेतन के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया है। इस घटना को बीते कल सुबह के दौरान अंजाम दिया गया। पुरुषोत्तम और पीड़िता दोनों रिलेशनशिप में पिछले एक साल से थे। पीड़िता तुमकुर की रहने वाली है। पुरुषोत्तम ने पीड़िता से पिछले सप्ताह तुमकुर में मुलाकात की थी जिसके बाद वह वापस बेंगलुरू लौट आया था।

लड़की के साथ दोस्त के रूम पर गैंगरेप

जब वह वापस आया तो अपने साथ पीड़िता को फोन लेकर बेंगलुरू आ गया। पीड़िता द्वारा Mobile Phone मांगे जाने पर पुरुषोत्तम ने पीड़िता को बेंगलुरू आकर मोबाइल फोन लेने को कहा। फोन लेने के लिए पीड़िता जब बेंगलुरू पहुंची तो पुरुषोत्तम पीड़िता को गिरिनगर स्थित चेतन के आास पर ले गया। यहां दोनो ने कल सुबह पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिणी बेंगलुरू के डीसीपी पी कृष्णाकांत ने कहा कि इस मामले को सेक्शन 376, 376डी, 34 के तहत दर्ज किया गया है

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को इस मामले में तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है। कल सुबह गिरिनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस जांच में अबतक पता चला है कि वे सभी एक दूसरे को जानते थे। लेकिन इनका रिलेशन कंफर्म नहीं है। यह घटना कल सुबह के दौरान घटी है। इस घटना में सभी बालिग हैं। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.